March 17, 2026

भाजपा कोरबा नगर मंडल ने निकाली तिरंगा यात्रा..घरों में तिरंगा लगाने का किया आव्हान

कोरबा 13 अगस्त। पूरा देश आजादी के 75 वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आजादी के इस वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाने का आह्वान किया है। इसी परिप्रेक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कोरबा नगर मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा पुराना बस स्टैंड से टी पी नगर चौक तक निकाली गई।

इस तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल देवांगन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जोगेश लांबा,अशोक चावलानी,जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी,पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल,योगेश जैन,उमाभारती सराफ,मंडल महामंत्री युगल कैवर्त्य,दीपा राठौर,प्रमिला सागर,रामशंकर साहू,आत्माराम गंधर्व,राकेश अग्रवाल,पूर्णिमा पासवान,पूर्व पार्षद वाला अग्रवाल,पार्षद धन श्री साहू,सुफल दास महंत,उर्वशी राठौर,वैभव शर्मा,रिपु जायसवाल,अखिलेश पांडेय,हरबीर होरा,रमेश पोद्दार,अनूप अग्रवाल,सन्नी सिंह,वीरा सिंह,राहुल नवनीत शुक्ला,संजू देवी राजपूत,शीतला विश्वकर्मा, सरजू अजय एवं कोरबा नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम को सफल बनाया और कोरबा के सभी निवासियों से अपने घरों में तिरंगा लगाने का आह्वाहन किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word