April 11, 2026

स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ पर आरएसएस का पथ संचलन

घोष दल व तिरंगा के साथ किया पथसंचलन

कोरबा 16 अगस्त। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा स्वतंत्रता के 75 वीं वर्षगांठ को लेकर उत्साहित प्रदर्शित किया गया। तिरंगा ध्वज के साथ स्वयंसेवकों ने शहर में पथ संचलन निकाला। अखंड भारत संकल्प दिवस पर निकाले गए संचलन में स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

चित्रा टॉकीज परिसर से पथ संचलन की शुरुआत हुई। तिरंगा ध्वज धारण करने के साथ पूर्ण गणवेश में कुल 150 से अधिक स्वयंसेवक संचलन में उपस्थिति दर्ज कराते हुए मुख्य मार्ग, अग्रसेन चौराहा, अग्रोहा धाम गली, तुलसी मार्ग का भ्रमण किया और वापस मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। घोष दल के साथ संचलन का रास्ते में नागरिकों ने स्वागत किया। समापन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक किशोर बुटोलिया ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई देने के साथ इस बात का भी संकल्प दोहराया कि सामूहिक प्रयासों से अखंड भारत की स्थापना करने का सपना पूरा होगा और भारत को शीर्ष पर प्रतिष्ठित किया जाएगा। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और स्वयंसेवकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word