March 24, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री राजीव गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया गया सद्भावना दिवस

अधिकारी कर्मचारियों ने ली सद्भावना से काम करने की शपथ

कोरबा 19 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी के जन्मदिन को सद्भावना दिवस के रूप मे मनाया जाता है। 19 और 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण 18 अगस्त को जि़ला अधिकारियों और कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस की शपथ ली। शाम साढ़े चार बजे कलेक्टोरेट प्रांगण में इक_े हुए अधिकारी-कर्मचारियों ने कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने के लिए शपथ ली।

अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले ने सभी को शपथ दिलाई और स्व. श्री राजीव गांधी के आदर्शों और विकासपरक सोच से अवगत कराया। अधिकारी-कर्मचारियों ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म या भाषा का भेदभाव किए बिना देश की सभी नागरिकों में भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए काम करने की शपथ ली। सभी ने हिंसा का सहारा लिए बिना हर मतभेद को बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की भी प्रतिज्ञा की।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word