September 12, 2024

पति ने सोशल साइट पर चैटिंग करने से रोका तो पत्नी घर छोड़कर भागी

पता ठिकाना बताने वाले को 51 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा

कोरबा 23 अगस्त। ग्राम मोगरा से 20 साल की महिला अपने ससुराल से लापता है, इसे लेकर परिवार परेशान है। परिवार के सदस्य महिला की तलाश कर रहे हैं। इस बीच पति ने पत्नी का पता ठिकानों बताने वाले को 51 हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

जानकारी के अनुसार मामला विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम मोगरा का है। स्थानीय निवासी प्रिंस उर्फ अभिषेक अग्रवाल की पत्नी पार्वती उर्फ प्रियंका 07 अगस्त 2022 की रात से लापता है। महिला कहां है? इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। प्रिंस ने नाते रिश्तेदारों के यहां पत्नी की खोजबीन की है। लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। इससे प्रिंस की चिंता बढ़ गई है। घटना 07-08 अगस्त की दरम्यानी रात की है। रात में परिवार के सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। इस बीच प्रियंका अपने पति के घर को छोड़कर बाहर निकल गई। सुबह परिवार की नींद खुुली। प्रियंका घर में नहीं थी। इधर-उधर तलाश की गई। कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिवार की ओर से मोरगा पुलिस चौकी को अवगत कराया गया। प्रियंका के माता पिता को जानकारी दी गई।

14 दिन का वक्त गुजर गया है, लेकिन प्रियंका के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। प्रियंका अपने पति के घर को छोड़कर क्यों चली गई? यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। लेकिन बताया जाता है कि पिछले कुछ दिन से प्रियंका अपना अधिकतर समय सोशल मीडिया साइड फेसबुक पर अधिक गुजारती थी। इसे लेकर प्रिंस ने प्रियंका से नाराजगी जताई थी। प्रियंका के मायके वालों को बुलाकर जानकारी देने की बात कही थी। इसके बाद पति पत्नी के रिश्ते में खटास आई थी। आशंका है कि पति की नाराजगी से प्रियंका घर छोड़कर चली गई है। महिला की तलाश के लिए पुलिस साइबर सेल की भी मदद ले रही है।

पुलिस को प्रांरभिक जांच में पता चला है कि प्रियंका अलग-अलग आईडी से सोशल साइट पर कुछ व्यक्तियोंं के साथ चेटिंग करती थी। घर छोड़कर भागने से पहले प्रियंका ने अपना मोबाइल पति के घर छोड़ दिया है। वह पति के घर से कोई सामान लेकर नहीं गई है। इधर कटघोरा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ईश्वर त्रिवेदी ने बताया कि महिला की गुमशदी के मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। खोजबीन की कोशिश जारी है।

Spread the word