July 7, 2024

कोरबा 29 अगस्त। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को उनके जन्मदिवस पर कोरबा जिले में खेल संघों ने याद किया। शहर के जनप्रतिनिधियों और खेल संगठन से जुड़े लोगों ने दर्री स्थित मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और खेल के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदान को सराहा।

हॉकी के खेल में महारत हासिल करने वाले मेजर ध्यानचंद ने ओलंपिक खेलों में देश को सोना जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। एक नहीं बल्की तीन तीन बार उन्होंने खेलों के सबसे बड़े आयोजन में देश को गोल्ड मेडल दिलवाया था। यही वजह है, कि उनके जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय ख्ेाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शहर के जनप्रतिनिधीयों के साथ ही खेल संगठन से जुड़े लोगों ने सक्रियता दिखाई और अपने सरोकार दिखाते हुए दर्री में मौजूद उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर खेल के क्षेत्र में उनके द्वारा दिए गए योगदान को सराहा। इस मौके पर महापौर सभापति के साथ ही कार्यक्रम में स्पोट्र्स ऑफिसर्स के अलावा योगए हॉकी, ताइक्वांडो, क्रिकेट, फुटबाल, बॉस्केटबॉल, कबड्डी सहित अन्य खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपस्थिति सुनिश्चित की।

खेलों को समर्पित इस दिन विशेष को याद करते हुए अतिथियों ने बच्चों से भी लगातार खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेल के माध्यम से वे अपने जीवन स्तर पर क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकते है। खेलों से न केवल पहचान बनती है बल्की शरीर भी स्वस्थ्य रहता है।

Spread the word