March 18, 2026

जांजगीर चाम्पा जिले के गांजा तस्कर कोरबा में पकड़े गए

कोरबा 11 अगस्य। जांजगीर-चांपा से कोरबा गांजा खपाने आ रहे दो युवकों को पुलिस ने धर दबोचा है. पकड़े गए आरोपी जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले है.
उरगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की दो व्यक्ति वैगनआर कार क्रमांक सीजी 11 AG 3382 में काफी मात्रा मे गांजा लेकर कनकी के रास्ते कोरबा खपाने ला रहे हैं उरगा सूचना के बाद पुलिस ने कथरीमाल के पास घेराबंदी कर के पकड़ लिया कार की जब तलाशी ली गई तो 40 किलो गांजे से भरा दो बोरा बरामद हुआ. जिसकी रकम 400000 रुपए आंकी गई है
कोरबा सीएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के निवासी करण लहरे और अमरदास को पकड़ा गया है, जो गांजा तस्करी कर रहे थे. उनसे पूछताछ की गई तो जांजगीर-चांपा से कोरबा में खपाना बता रहे हैं. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
1210
Ranjan Prasad

Spread the word