March 17, 2026

मानव श्रृंखला बनाकर कर्मियों ने किया प्रदर्शन

कोरबा 30 अगस्त। छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले 2 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी 8वें दिन भी हड़ताल पर रहे। सोमवार को दोपहर में धरनास्थल आईटीआई चौक से कोसाबाड़ी चौक तक मानव शृंखला निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। महिला कर्मचारी मंगलवार को पंडाल में ही पूजा कर तीजा का व्रत रखेंगी।

फेडरेशन केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता और गृह भाड़ा भत्ता को लेकर सरकार से आर-पार लड़ाई के मूड में है। इसी वजह से काम बंद कलम बंद के तहत कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसकी वजह से दफ्तरों में कामकाज ठप पड़ा हुआ है। स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कर्मचारी अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकर्षित कराने का प्रयास कर रहे हैं। कर्मचारियों ने मानव शृंखला निकालकर नारेबाजी भी की। हाथ में तख्तियां लेकर कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन से नहीं हटेंगे। उधर रायपुर में फेडरेशन के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मुख्य सचिव से मांगों को लेकर वार्ता हुई है। अभी फाइनल निर्णय नहीं हुआ है। फेडरेशन के कार्यकारी जिला संयोजक जगदीश खरे ने बताया कि प्रांतीय निकाय के निर्णय के बाद आगे की रणनीति तय होगी।
हड़ताल की वजह से दफ्तरों के साथ ही मैदानी क्षेत्र में कामकाज बंद है। जिला अधिकारी विभाग को सिर्फ जानकारी ही भेज रहे हैं। इसमें कुछ अधिकारी उनकी मदद करते हैं। कई योजनाओं का क्रियान्वयन भी हड़ताल से प्रभावित है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word