जेसीसी सदस्यों को बुलाये जाने की मांग लेकर कार्यक्रम का किया बहिष्कार

कोरबा 31 अगस्त। कुसमुंडा प्रोजेक्ट में कर्मियों के रिटायरमेंट पर विदाई समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। हर विदाई समारोह में एक-एक जेसीसी सदस्यों को बुलाया जाता रहा है। लेकिन आज जेसीसी सदस्यों ने सभी दोनों जेसीसी सदस्यों को बुलाये जाने की मांग करते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार हर श्रमिक संगठन में दो.दो जेसीसी सदस्य हैं। रिटायर कर्मियों के विदाई समारोह में एक-एक सदस्य बुलाये जाते रहे हैं। लेकिन आज सभी 10 जेसीसी सदस्य इस बात को लेकर अड़ गए कि जब सभी सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा तभी वे कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज कुसमुंडा प्रोजेक्ट के पांच कर्मी रिटायर हो रहे हैं। इन सभी रिटायर कर्मियों को विदाई दिया जा रहा था। जेसीसी सदस्य मुकेश साहू श्यामलाल कमल, सुगना बर्मन, अशोक साहू, राजू सोनी, निर्मल चंद्रा, धिरेंद्र चंद्रा, अमिया मिश्रा, अनिल यादव व शौजि जॉन का कहना है कि हर महीने विदाई समारोह होता है। रिटायर कर्मियों का सम्मान समारोह में सभी सदस्यों का रहना अनिवार्य होना चाहिए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word