March 18, 2026

वृद्ध दंपती के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

कोरबा 1 सितंबर। अंडीकछार ग्राम पंचायत में रहने वाले वृद्ध दंपती के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मां-बाप का सहारा था। हरदीबाजार चौकी अंतर्गत अंडीकछार के आश्रित मोहल्ला जूनापारा निवासी वृद्ध दंपती के दो बच्चों में मनोज कुमार आयाम 22 इकलौता बेटा था।

दूसरी छोटी बेटी है। मनोज खेती-किसानी में मां-बाप का हाथ बंटाता था। बुढ़ापे में वह ही मां-बाप का सहारा बन गया था। पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण उसने शादी नहीं की थी। बुधवार की सुबह उसने गांव के समीप पेड़ में गमछा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने उसका शव देखकर परिजन को जानकारी दी। सरपंच राधेश्याम खैरवार ने घटना की सूचना हरदीबाजार पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतारा। मामले में मर्ग कायम करते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word