April 11, 2026

मछली पकडऩे गया था युवक, डूबने से मौत

कोरबा 1 सितंबर। कोरबी गांव के तालाब में मछली पकडऩे गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मामले में पुलिस जांच.पड़ताल कर रही है। हरदीबाजार चौकी अंतर्गत ग्राम कोरबी के ईमलीपारा निवासी विशंभर धनुहार 35 मंगलवार की रात 9 बजे गांव के जगत सागर तालाब में मछली पकडऩे गया था। इसके बाद वह रात में घर नहीं लौटा। सुबह तालाब में उसका शव मिला। मछली जाल भी पानी में था। जिससे आशंका जताई जा रही है कि जाल बिछाकर मछली पकड़ते समय डूबने से उसकी मौत हुई है।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा के मुताबिक मामले में मर्ग कायम कर जांच-पड़ताल की जा रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word