March 22, 2026

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन से शराब दुकानों के शटर रहे बंद

कोरबा 6 सितंबर। भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार को शराबबंदी की मांग को लेकर रैली निकाली और शराब दुकानों के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान शराब दुकानों के शटर बंद रहे। महिला मोर्चा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने शराबबंदी को अपने घोषणा पत्र में शामिल किया था। अब वादाखिलाफी कर रही है।

महिला मोर्चा की पदाधिकारी सुभाष चौक से नारेबाजी करते हुए निहारिका क्षेत्र के शराब दुकानों के सामने पहुंची। इस दौरान दुकानों के शटर बंद हो गए। आधे घंटे तक दुकानें बंद रही। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी का कहना है कि कांग्रेस सरकार अपने वादे से मुकर रही है। शराबबंदी की घोषणा कर अब तक चुप है। इसी वादे को याद दिलाने पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा प्रदर्शन कर रही है। दर्री में भी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने शराबबंदी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इसकी वजह से कुछ देर के लिए शराब दुकान में खरीदी बिक्री बंद रही। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों सदस्य उपस्थित रहीं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word