February 26, 2026

जिला न्यायाधीश श्री कटकवार द्वारा किया गया वाटर कूलर का लोकार्पण

कोरबा 10 सितम्बर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्री डी.एल. कटकवार द्वारा पेयजल वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा पूजा अर्चना फीता काटकर एवं एसबीआई के पट्टी का अवलोकन कर लोकार्पण किया गया। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा लोक कल्याणकारी हेतु विभिन्न योजना चलाया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में से निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत जिला न्यायालय कोरबा के प्रथम तल पर अधिकारी कर्मचारी अधिवक्ता एवं रोज सैकड़ों की संख्या में शहर गांव से आने वाले पक्षकारों को शुद्ध शीतल पेयजल व्यवस्था हेतु भारतीय स्टेट बैंक द्वारा वाटर कूलर का स्थापना किया गया है।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप गुप्ता, राजेंद्र भार्गव कोर्ट मैनेजर, अनिल पटेल उपाधीक्षक, दिनेश टेंगवार अध्यक्ष न्यायिक कर्मचारी संघ, प्रकाश टोपनो मुख्य प्रबंधक, प्रसन्न त्रिवेदी मुख्य प्रबंधक विक्रय एवं व्यापार विकास, किरण कुमार लुगुन प्रबंधक, मोहम्मद शाहिद क्षेत्रीय प्रबंधक, संतोष झा खगेंद्र प्रधान देव सिंह सुनील धुर्वे आगा खान प्रवीण कुमार एवं न्यायिक व बैंक कर्मचारी पक्षकारों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word