March 4, 2026

दीपका थाना क्षेत्र में विवाहिता ने कर ली आत्महत्या, गांधीनगर में फैली सनसनी

कोरबा 11 अगस्त। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में आज फिर एक महिला की लाश फांसी पर लटकटी हुई मिली। घटना दीपका से लगे गांधीनगर सिरकी की है। यंहा रहने वाले और दीपका के एक्सपैंसेन प्रोजेक्ट में पदस्थ एस ई सी एल कर्मी सपिल सिंह की पत्नी बिमला बाई की लाश आज रात 8 बजे के आसपास घर पर ही फांसी के फंदे पर लटकटी हुई मिली। घर के लोगो ने जब देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में फंदे से उतारकर नेहरू शताब्दी चिकित्सालय दीपका लाया गया जंहा उपस्थित चिकित्सक उषा रानी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर पिछले कुछ दिनों से कोयलांचल में लगातार हो रही आत्महत्या की घटनाओं ने जनमानस को सोचने पर विवश कर दिया है। लगभग 45 दिन पूर्व गांधीनगर के ही एक दंपत्ति ने अपने अबोध बालक सहित आत्महत्या कर ली थी। उसके पश्चात लगातार आत्महत्या की घटना घट रही है। इनमें कम उम्र की महिलाएं व युवतियां भी शामिल है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word