February 25, 2026

खोलार नाले में बहा नाबालिग, शव बरामद

कोरबा 20 सितम्बर। कोरबा जिले के बांकीमोगरा थाना क्षेत्र के खोलार नाले में 17 साल का नाबालिग लड़का बह गया। वहां नहा रहे लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बचा नहीं पाए। उन्होंने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

बांकीमोंगरा थाने के एएसआई जितेश सिंह ने बताया कि कोरई निवासी राजेंद्र मंझवार का बड़ा बेटा विनोद रविवार दोपहर को घर से निकला था। जब काफी समय तक वो वापस नहीं सौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान उन्हें पता चला कि विनोद खोलार नाले में बह गया है। पुलिस को खबर करने पर वो मौके पर पहुंची और नाबालिग की तलाश के लिए गोताखोरों को उतारा, लेकिन रविवार को उसका कुछ पता नहीं चल सका।

सोमवार को पुलिस और नगर सेना की रेस्क्यू टीम ने दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 8 घंटे के बाद शाम को उसका शव बरामद हुआ। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि विनोद नदी के उस पार अकेले नहा रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसला और वो बह गया। वो उन लोगों से थोड़ा दूर था, इसलिए वे उसे बचा नहीं सके। एएसआई जितेश सिंह ने बताया कि नाबालिग के परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। विनोद आठवीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुका था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word