February 25, 2026

टी. आई. अभिनव समेत तीन ने लिया चार्ज

कोरबा 21 सितम्बर। जिला पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण में कसावट लाने के उद्देश्य से किये गए स्थानांतरण आदेश के परिपालन में रक्षित केन्द्र के टीआई अभिनवकांत सिंह ने बांकीमोंगरा थाना पहुंचकर कल अपना पदभार ग्रहण कर लिया। जबकि बांकी के निवर्तमान टीआई चमनलाल सिन्हा ने कार्यमुक्त होकर रक्षित केन्द्र में आमद दे दिया।

इसी तरह स्थानांतरण आदेश के परिपालन में पाली थाने के निवर्तमान टीआई तेज कुमार यादव ने करतला थाना पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया,वहीं कार्यमुक्त किये गए प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश चंद्रवंशी ने पुलिस लाईन में अपनी आमद दे दी। वहीं कोतवाली से कार्यमुख्त हुए टीआई राजीव श्रीवास्तव ने स्थानांतरण आदेश के तहत नवीन पदस्थापना स्थल पाली थाना पहुंचकर अपना चार्ज ले लिया।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word