July 4, 2024

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022: नगर निगम कोरबा की बड़ी उपलब्धि, राज्य स्तर पर मिली 02 रैंकिंग

देश के 382 शहरों में कोरबा पहुंचा 14 वें स्थान पर, पिछले वर्ष बना पाया था 40 वॉ स्थान

कोरबा 1 अक्टूबर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 का रिजल्ट आ चुका है। नगर पालिक निगम कोरबा ने बड़ी छलांग लगाते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के शहरों में 02 रैंकिंग एवं देश के 382 शहरों में 14 वीेंं रैंकिंग प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यहॉं यह बताना लाजिमी होगा कि विगत वर्ष के स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में राज्य स्तर पर नगर निगम कोरबा को 07 वॉं एवं राष्ट्रीय स्तर पर 40 वॉ स्थान प्राप्त हुआ था।

यहॉं उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत मार्च 2022 में शासन की टीम के द्वारा देश व प्रदेश के प्रमुख शहरों के साथ-साथ कोरबा में भी स्वच्छ सर्वेक्षण का कार्य किया गया था, जिसके परिणाम आज जारी किए गए हैं। नगर पालिक निगम कोरबा में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश में 02 स्थान एवं देश के 382 शहरों में 14 वॉं स्थान प्राप्त कर कोरबा शहर को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाई है। स्वच्छ सर्वेक्षण टीम द्वारा नगर निगम कोरबा द्वारा किए जा रहे डोर-टू-डोर अपशिष्ट संग्रहण, नाईट स्वीपिंग, कचरा का स्त्रोत पृथकीकरण, सुलभ शौचालयों की व्यवस्था, खुले में शौच मुक्त, नाली-नाला आदि की सफाई, कचरे का बेहतर प्रबंधन आदि विषयों सहित स्वच्छता संबंधित अन्य विषयों पर सर्वे का कार्य किया गया था।

सातवें से दूसरे, चालीसवें से चौदहवें स्थान पर कोरबा – स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर निगम कोरबा ने प्रदेश में सातवॉं व देश में चालीसवॉं स्थान प्राप्त किया था। वहीं स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के आज जारी किए गए परिणाम में 07 वें स्थान से आगे बढ़कर 02 स्थान पर तथा राष्ट्रीय स्तर पर 40 वें स्थान से ऊपर जाकर 14 वें स्थान पर केारबा ने अपनी जगह बनाई, जो हम शहर वासियों के लिए गर्व का विषय है। इन सबके पीछे आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय के लगातार मार्गदर्शन में निगम के स्वच्छता विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने पूरी इच्छाशक्ति के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, पुरानी कमियों को दूर किया गया, सभी संसाधनों का बेहतर उपयोग व प्रबंधन करते हुए साफ-सफाई कार्यो की गुणवत्ता सुधारी गई, जिसका सुपरिणाम हम सबके सामने हैं।

निगम ने किया योजनाबद्ध कार्य – महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने निगम की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि नगर निगम कोरबा के जनप्रतिनिधियों व अधिकारी कर्मचारियों की टीम ने साफ-सफाई के क्षेत्र में बेहतर प्रबंधन के साथ कार्य किया, जिसके परिणाम हम सबके सामने हैं। कोरबा को यह बड़ी उपलब्धि मिली है, आगे आने वाले समय में हम और अधिक अच्छा कार्य करेंगे तथा कोरबा नम्बर 01 स्थान पर लाने में कामयाब होंगे।

सभी के परिश्रम का सुपरिणाम – आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय ने प्रदेश व देश स्तर पर कोरबा को मिली इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि महापौर व कलेक्टर के मार्गदर्शन में निगम के सभी जनप्रतिनिधियों, शहर के स्वयंसेवी एवं सामाजिक संगठनों के साथ-साथ निगम के अधिकारी कर्मचारियों व शहरवासियों ने शहर को साफ-सुथरा रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, सभी के परिश्रम का यह परिणाम है कि आज कोरबा को यह सम्मान मिला, प्रदेश में अंबिकापुर के बाद कोरबा को दूसरा स्थान मिला, तो वहीं देश के 382 शहरों में 14 वॉं स्थान प्राप्त कर नगर निगम कोरबा ने अपने सभी पुराने रिकार्डो को तोड़ दिया। उन्होने कहा है कि आगे और अधिक बेहतर करेंगे, जो कमियॉं होगीं, उन्हें दूर करेंगे तथा आगे आने वाले समय में और अधिक बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे।

जी.एफ.सी. में मिला थ्री स्टार, प्रेरक दौड़ में गोल्ड अनुपम – नगर निगम कोरबा ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जी.एफ.सी. स्टार रेटिंग में थ्री स्टार प्राप्त किया है। स्वच्छ सर्वे टीमों ने नगर निगम कोरबा में सर्वे के दौरान गारवेज फ्री सिटी से संबंधित कार्यो का सर्वे किया, जिसमें कोरबा को थ्री स्टार रैंकिंग प्राप्त हुई। इसी प्रकार प्रेरक दौड़ में नगर निगम कोरबा को गोल्ड अनुपम सम्मान भी प्राप्त हुआ है, जो निश्चित रूप से कोरबा की एक बड़ी उपलब्धि कही जा सकती है।

Spread the word