March 17, 2026

02 अक्टूबर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

कोरबा 1 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट रविवार 02 अक्टूबर को विभिन्न 08 वार्डो में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 02 अक्टूबर रविवार को वार्ड क्र. 03 राताखार दुर्गा चौक के पास, वार्ड क्र. 12 अमरईयापारा सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 21 बुधवारी गणेश पण्डाल दशहरा मैदान, वार्ड क्र. 32 रिसदी सतनाम नगर जयस्तंभ चौक, वार्ड क्र. 43 कलमीडुग्गू सार्वजनिक मंच आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 52 गोलाई चौक पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 56 जेठूदफाई सामुदायिक शकुंतला मितानिन के घर के पास, वार्ड क्र. 64 घुड़देवा दफाई आंगनबाड़ी केन्द्र 02 के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डो में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी नि:शुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word