March 26, 2026

रायपुर : सरकारी शराब भट्टी से 10 लाख रुपयों से भरा लॉकर ले उड़े चोर, पुलिस प्रशासन में हड़कंप, वरिष्ठ अधिकारी मौके पर

रायपुर, 13 अगस्त 2020 । राजधानी रायपुर से लगे आरंग क्षेत्र के गुल्लू गांव की सरकारी शराब भट्टी के गार्डों से मारपीट कर दीवार में लगे लॉकर उखाड़कर चोरी कर लेने का मामला सामने आया है।

घटना गुरुवार के तड़के सुबह 3 से 4 बजे के बीच की है जब दुकान के अंदर दो गार्ड सो रहे थे, उस दौरान तीन बदमाश वहां पहुंचे और उनसे मारपीट की।  इसके बाद  10 लाख रुपयो से भरी दीवार में लगी तिजोरी को लेकर चोर फरार हो गए है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच जांच में जुट गए है। पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word