March 17, 2026

महानवमी पर्व पर हवन, कन्या पूजन और भण्डारा का हुआ आयोजन

कोरबा 4 अक्टूबर। शक्ति की उपासना के महापर्व नवरात्र के अंतिम दिवस महानवमी पर नगर से लेकर उपनगरीय क्षेत्रों और कस्बों में वेद मंत्रों के साथ हवन अनुष्ठान पूरा हुआ। स्त्री शक्ति की सशक्तिकरण की अवधारणा के साथ कन्या पूजन की परंपरा निभाई गई। अनेक स्थानों पर भक्तों को भोग वितरित किया गया तो कुछ स्थानों पर भण्डारा का आयोजन हुआ।

पूरे 9 दिन तक कोरबांचल शक्ति की आराधना में डूबा रहा। महालया को यह पर्व शुरू हुआ था, जिसका आज अंतिम दिवस है। शारदीय नवरात्र पर देवी मंदिरों के अलावा दुर्गा प्रतिमा स्थलों पर नवमी को हवन अनुष्ठान किया गया। इस अवसर पर वेदमंत्र की गुंज के बीच आहुतियां डाली गई। इसके पश्चात् कन्या पूजन किया गया। नवरात्र व्रत करने भक्तों के अलावा आयोजकों के द्वारा कन्याओं का पूजन करने के साथ दक्षिणा दी गई।

रामजानकी मंदिर महाराणा प्रताप प्रांगण में कन्या पूजन एवं आम भोग भंडारा में सम्मिलित हुए हजारों लोगों को समाज के संरक्षक आरके सिंह, उमाशंकर सिंह, जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष विजय सिंह, सहसचिव छन्नू सिंह, कोषाध्यक्ष बच्चू सिंह, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह, जयराम सिंह, वरिष्ठ सदस्य मंटू सिंह, संजय सिंह, संदीप सिंह, उदय मामा, अभय राज सिंह, युवराज सिंह, दिनेश सिंह, कमलेश सिंह तथा नया बस स्टैंड में आयोजित भंडारा व पूजन कार्यक्रम में शामिल लोगों को यातायात महासंघ के अध्यक्ष बृजेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष धीरू जोगी, सुशील गर्ग, सोनू त्रिपाठी, काजू थापा, पप्पू चौरसिया, संतोष धीवर, संतोष यादव, ललित ठाकुर, बल्लू सागर, बजरंग राव, देबू जांगड़े, बबलू, अशोक सिंह आदि ने सभी का कार्यक्रम को सफल बनाने एवं शामिल होने पर आभार व्यक्त किया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word