April 11, 2026

कोरबा 6 अक्टूबर। जिला मुख्यालय से 90 किमी दूर केंदई में हसदेव नदी से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान संतराम मंझवार 50 के रूप मे की गई है। मोरगा पुलिस चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि केंदई निवासी मंझवार मछली पकडऩे के लिए हसदेव नदी गया हुआ था। 3 अकटुबर के बाद उसकी घर वापसी नही हुई थी। परिजनों की सूचना पर पुलिस खोजबीन में जुटी थी। 5 अकटुबर को उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word