February 25, 2026

कौशिल्या खुराना को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

कोरबा 9 अक्टूबर। गुरूवे नमः परिवार द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह 2022 का आयोजन विद्या निकेतन उ मा वि पामगढ़ में 08 अक्टूबर 22 को किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदनी द्विवेदी के कर कमलों से उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान के रूप में कौशिल्या खुराना को सम्मान पत्र एवं मोमेंटो प्राप्त हुआ।

विगत दिवस साक्षी सेवा साहित्यिक एवं कला मंच, साहित्य भवन समिति कोरबा, सोनहा सुरता शिक्षा कला एवं साहित्यिक मंच एवं मानव कल्याण एवं सामाजिक संगठन छग द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्राप्त हुआ था। मिनी माता स्मृति सम्मान 2022 एवं देवदास बंजारे पंथी साधना सम्मान 2022 प्राप्त कर चुकी हैं। संस्था के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word