July 4, 2024

राजस्व मंत्री से पंगा लेना मंहगा पड़ गया कलेक्टर रानू साहू को

कोरबा 11 अक्टूबर। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू पर ई डी का छापा पड़ गया है। रानू साहू को प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से छेड़छाड़ और पंगा लेना मंहगा पड़ गया है।

आई ए एस रानू साहू कोरबा में कलेक्टर रहते उस समय चर्चा में आई थी जब उसने कोरबा विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से पंगा लिया था। लगातार विवाद के बाद रानू साहू को कोरबा से अपना बोरिया बिस्तर समेटना पड़ा था। इस बीच बताते हैं राजस्व मंत्री ने सबूतों के साथ रानू साहू का कच्चा चिट्ठा आई टी, ई डी सहित केन्द्र सरकार को उपलब्ध कराया था। इसके बाद से रानू साहू राडार पर थी। न्यूज़ एक्शन को पता चला है कि पूर्व में जो तेरह आई ए एस और आई पी एस अधिकारी ई डी के निशाने पर थे, उनकी संख्या बढ़कर पचास हो गई है। इसके अलावे मुख्यमंत्री के करीबी पांच मंत्री, कुछ बड़े कांग्रेस नेता और बीस बड़े व्यापारी- उद्योगपति भी केंद्रीय एजेंसियों के राडार पर हैं। आपको बता दें कि न्यूज़ एक्शन ने पूर्व में ही प्रदेश के तेरह आई ए एस और आई पी एस अधिकारी के ई डी के निशाने परओने की खबर प्रकाशित की थी, जो बाद में प्रमाणित भी हुई।

याद रहे कि मंगलवार की अलसुबह छत्तीसगढ़ में रानू साहू, उनके पति जे पी मौर्य और सौम्या चौरसिया सहित कई अन्य लोगों के ठिकाने पर ई डी ने रेड की है। समीर विश्नोई सीईओ, चिप्स और माइनिंग के पूर्व डायरेक्टर के देवेन्द्र नगर स्थित घर पर भी छापा पड़ा है। बताया जाता है कि कोरबा और दंतेवाड़ा जिले में डी एम एफ की सबसे ज्यादा राशि मिलती है। कोरबा जिला, डी एम एफ में भ्रष्टाचार को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। जबकि कोरबा से ज्यादा भ्रष्टाचार होने के बाद भी दंतेवाड़ा की कहीं कोई चर्चा नही होती। दंतेवाड़ा में जो भी कलेक्टर रहते हैं खमोशी के साथ डी एम एफ में खेल करके सुरक्षित निकल जाते हैं। वर्तमान में इन दोनों जिलों में रायपुर, दुर्ग और महासमुंद के सफेदपोश व्यापारियों की भीड़ जुटी रहती है। कोरबा में कलेक्टर संजीव झा के आने के बाद रायपुर, दुर्ग और महासमुंद के साथ सरगुजा के लोगों की भी आमदरफ्त बढ़ गई है।

मंगलवार को कलेक्टर रानू साहू के घर पर ED की रेड पड़ी है सुबह 5 बजे से। ED की टीम में दर्जन भर से अधिक अधिकारी शामिल हैं। बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत पर पहुँची है ED की टीम। रायगढ़ के गांजा चौक निवासी नवनीत तिवारी के घर में भी छापा पड़ा है।

दूसरी ओर दुर्ग में सौम्या चौरसिया…. रायपुर के देवेंद्र नगर में सीए विजय मालू, रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के रायगढ़ स्थित निवास… महासमुंद में अग्नि चंद्राकर और अनुपम नगर रायपुर स्थित सूर्यकांत तिवारी, माइनिंग हेड IAS जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास में भी छापा। जेपी मौर्या रानू साहू के पति हैं।

Spread the word