March 17, 2026

कोरबा 11 अक्टूबर। रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के यहां ई डी की रेड के बाद कोरबा में भी छापा पड़ा है। यहां आर के टी सी, हेमन्त जायसवाल, अम्बे ट्रांसपोर्ट मानिकपुर और कुसमुंडा में ई डी की टीम कार्रवाई कर रही है।

यह पूरी कार्रवाई कुछ माह पहले महासमुंद के सूर्यकांत तिवारी के यहां हुई रेड से जुड़ा बताया जा रहा है। हेमन्त जायसवाल को सूर्यकांत तिवारी का पार्टनर बताया जा रहा है।

आर के टी सी वही ट्रंसपोर्ट कम्पनी है जहां एक सप्ताह पहले झारखंड के शूटर ने फायरिंग की थी। फिलहाल शूटर अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word