March 20, 2026

त्यौहारी सीजन के पहले पैदल मार्च किया पुलिस ने

कोरबा 12 अक्टूबर। त्योहारी सीजन से पहले कटघोरा पुलिस बल द्वारा नगर के कुछ हिस्सों में पैदल मार्च निकाला गया। इसके माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि वे बेखौफ होकर त्योहार मनाएं। साथ ही असमाजिक तत्वों को चेताया कि गड़बड़ी करने से बचें वरना कठोर कार्रवाई की जाएगी।

नवरात्र और अन्य पर्व चौकस व्यवस्था के साथ संपन्न हो चुके हैं। एक पखवाड़े बाद दीपोत्सव मनाया जाना है। दीपावली पर्व को लेकर अलर्ट हो गया है। थाना प्रभारी अश्विन राठौर अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ कटघोरा थाना से पैदल मार्च निकाला। पूरे नगर के मुख्यमार्ग के बाजार व बस स्टैंड में पुलिस ने उपस्थिति दर्ज कराई। पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे निजात अभियान के बैनर साथ लिए हुए थे। इसके साथ यह बताने की कोशिश की गई कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस सतर्क है। सभी क्षेत्रों में नजर रखी जा रही है। मैदानी अमले के साथ.साथ गुप्तचर तंत्र और अनेक स्थानों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करते हुए जानकारी हासिल की जा रही है। इसलिए कहीं भी अराजक तत्वों को अपने गलत इरादों का प्रदर्शन करने से बचना होगा। कहीं से भी इस तरह की खबर आती है तो निश्चित रूप से पुलिस का रूख कठोर होगा और इसके लिए वे लोग जिम्मेदार होंगे जो शांति व्यवस्था के मामले में विघ्न पैदा करेंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word