March 18, 2026

दीपका में पटाखा व्यवसायी संघ गठित, अध्यक्ष बने संतोष

कोरबा 12 अक्टूबर। कोयलांचल दीपका क्षेत्र में दीपावली पर्व पर लगने वाले पटाखा मार्केट के लिए कारोबारियों ने संगठन तैयार किया है। प्रतीक्षा बस स्टैंड क्षेत्र में हुई बैठक में सर्वसम्मति से संतोष गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

पवन अग्रवाल संगठन के सचिव और नीलेश साहू कोषाध्यक्ष होंगे। राकेश अग्रवाल, आशु, कुलदीप राठौर, कृष्णा जायसवाल, सोनू अग्रवाल, महेंद्रा साहू और मनोहर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्षद अरुणीश तिवारी, तनवीर अहमद, पार्षद अनूप यादव, सुनील अग्रवाल, रामकुमार कंवर संरक्षक बनाए गए हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य भी तय किये गए। मनोनीत पदाधिकारियों के नामों को लेकर संगठन में उत्साह का माहौल है। नई कार्यकारिणी ने नियमों के साथ काम करने की बात कही है। इसी के साथ स्थानीय स्तर पर होने वाले समस्याओं का हल भी तीव्रता के साथ निकालने का वादा किया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word