March 17, 2026

कलेक्टर संजीव झा ने बरसते पानी में गोकुल नगर गौठान का किया औचक निरीक्षण

गौठान में गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण आदि कार्यों का किया अवलोकन

कोरबा 14 अक्टूबर 2022. कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज बरसते पानी में कोरबा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत गोकुल नगर स्थित गौठान का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री झा ने गौठान में पहुंचकर गोबर खरीदी, वर्मी कंपोस्ट निर्माण एवं महिला समूहों द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने वर्मी कंपोस्ट निर्माण शेड और निर्मित वर्मी कंपोस्ट का भी जायजा लिया।

कलेक्टर ने गौठान में प्रतिदिन आने वाले मवेशियों की संख्या, रोजाना गोबर खरीदी की मात्रा एवं पशुओं की देखभाल से संबंधित जानकारी गौठान प्रभारी से ली। कलेक्टर ने गौठान में महिला समूहों से बात करते हुए विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गोकुल नगर गौठान में निरीक्षण के दौरान गोठान में मवेशियों के ईलाज के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में गौठान के चरवाहा से भी जानकारी ली। कलेक्टर श्री झा ने गौठान में रोजाना गोबर खरीदी करने और गोबर को खुले में नही रखने के निर्देश गौठान प्रभारी को दिए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word