March 17, 2026

पसान व केंदई रेंज में हाथियों का आतंक जारी

कोरबा 14 अक्टूबर। कटघोरा वनमंडल के पसान व केंदई रेंज में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। पसान रेंज में अकेले घूम रहे दंतैल हाथी ने बीती रात धनसलेहा गांव में घूसकर एक ग्रामीण के घर के दरवाजे को तोड़ दिया वहीं कई लोगों के बाड़ी व खेतों में लगे मक्का व धान की फसल को रौंद दिया।

हाथी के रात में अचानक गांव में घूसने की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल गांव पहुंचे और उत्पात मचा रहे दंतैल को खदेडऩे की कार्रवाई की। वन अमला द्वारा खदेड़े जाने पर दंतैल ने जंगल का रूख किया। इससे पहले यह दंतैल बुधवार को तेलियामार गांव में दिखा था। जिसे ग्रामीणों ने शोर मचाकर भगाया था। भागने के बाद हाथी खेत में पहुंच गया और फसल को रौंदने लगा। ग्रामीणों ने खेत में मौजूद उत्पाती हाथी को भगाने की कोशिश कीए लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पायी और वह बूरी तरह फसलों को रौंद दिया। खेत में फसल रौंदने के बाद दंतैल जंगल में जाकर छूप गया थाए जो कल अचानक फिर दिखा और पसान बीट के धन सलेहा में पहुंचकर एक ग्रामीण के घर को आंशिक नुकसान पहुंचाया। उधर केंदई रेंज के कोरबी वह आसपास के गांवों में 44 हाथियों का दल लगातार दूसरे दिन मौजूद है। इस दल ने भी क्षेत्र में उत्पात मचाते हुए फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। कोरबा वन मंडल के पसरखेत रेंज में भी एक दंतैल के दस्तक देने की सूचना है। इसे लेकर वन विभाग सतर्क हो गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word