February 25, 2026

ढाबा में हंगामा, शिकायत पर हुई औपचारिक कार्रवाई

कोरबा 18 अक्टूबर। अंबिकापुर बिलासपुर नेशनल हाईवे 120 बी पर चंदनपुर में संचालित एक ढाबा में भाजपा युवा मोर्चा के मंडल स्तर के पदाधिकारी के द्वारा हंगामा करने का मामला तूल पकड़ रहा है। ढाबा का संचालन कर परिवार का भरण पोषण करने वाली महिला ने इस बारे में पुलिस के उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की मानसिकता बनाई है।

जानकारी के अनुसार चंदनपुर कटघोरा इलाके में प्रतिमा तिवारी ढाबा का संचालन करती है। हाल में ही यहां रात्रि को रंधावा नमक भाजपा का नेता पहुंचा था जिसके द्वारा सेवाएं प्राप्त करने के बाद अनावश्यक विवाद किया गया। पहले भी इस प्रकार की हरकतें हो चुकी थी और इनका जिक्र कई मौके पर हुआ था। इसलिए इस बार भी इसकी पुनरावृत्ति होने पर संचालिका ने इतिहास दोहराया। बताया गया कि महिला के साथ बदतमीजी करने पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने संबंधित नेता को समझाईश देने का प्रयास किया था उसने उन्हें यहां से चले जाने को कहा। पीडि़त पक्ष के द्वारा पुलिस के पास इस बारे में शिकायत की गई जिस पर औपचारिक कार्रवाई संपन्न हुई। दावा किया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति पर मेहरबानी करने की कोशिश की गई। इसलिए इस कार्रवाई पर पीडि़त पक्ष असंतोष जता रहा है। उसके द्वारा इस मामले की शिकायत उच्च स्तर पर करने की मानसिकता बनाई गई है। इस दौरान कई अहम तथ्य अधिकारियों की जानकारी में लाए जा सकते हैं।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word