October 2, 2024

भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन 21 अक्टूबर को

कोरबा 19 अक्टूबर। भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन 21 अक्टूबर को किया गया है। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी देते हुए भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेश गुप्ता व सचिव नरेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि कोरबा जिले के 22 स्कूलों में सीनियर एवं जूनियर दो वर्गों में स्कूल स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। अपने-अपने स्कूलों में विजयी प्रतियोगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सभी 22 स्कूलों से दो सीनियर वर्ग एवं दो जूनियर वर्ग में प्रतियोगियों का चयन किया गया है। इस तरह से 88 बच्चे कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

यह प्रतियोगिता आगामी 21 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे से कोरबा कम्प्यूटर कॉलेज में संपन्न होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से अपने देश व मातृभूमि के संबंध में बच्चों को राष्ट्रगाथा का पाठ पढ़ाया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों का चयन प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता 29 अक्टूबर को कोरबा में आयोजित की जाएगी।

Spread the word