April 7, 2026

नवोदय विद्यालय की कक्षा नवमीं में रिक्त सीटों की भर्ती हेतु चयन परीक्षा 11 फरवरी को

आवेदन तिथि में वृद्धि, अब 25 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

कोरबा 20 अक्टूबर 2022। जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा में सत्र 2023-24 के लिए कक्षा नवमीं में रिक्त सीटों की भर्ती के लिए चयन परीक्षा 11 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए आनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है। विद्यार्थीगण अब 25 अक्टूबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थी वेबसाईट www.navodaya.gov.in या www.nvadmissionclassnine.in के माध्यम से निःशुल्क आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए नवोदय विद्यालय के वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word