March 17, 2026

शराबबंदी के लिए भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

कोरबा 21 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में शराबबंदी का मुद्दा एक बार फिर से उठ गया है। भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने के प्रयास में जुट गई है। इस ज्वलंत मुद्दे को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के कार्यालय का घेराव करने का प्रयास किया।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की टीम पहले से ही मौके पर तैनात थी लिहाजा महिलाएं जब कांग्रेस कार्यालय को घेरने पहुंची तब पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और कार्यालय के नजदीक नहीं आने दिया। मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा की महिला कार्याकर्ताओं ने कहाएकि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ वादाखिलाफी की है। चुनाव से पूर्व उन्होंने हाथ में गंगाजल लेकर कसम खाई थीएकि यहां शराबबंदी लागू किया जाएगा लेकिन सरकार बने चार साल बीत गए बावजूद इसके शराबबंदी की दिशा में सरकार ने कोई सार्थक पहल नहीं की है। यह प्रदर्शन भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी के नेतृत्व में हुआ। प्रदर्शन में काफी सदस्य शामिल हुए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word