February 25, 2026

वेतनमान समझौता एवं अन्य मांगों को लेकर भामसं के सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे दिल्ली

कोरबा 28 अक्टूबर। वेतनमान समझौता एवं अन्य मांगों को लेकर भामसं कार्यकर्ता दिल्ली जाकर प्रदर्शन करेंगे। एसईसीएल से 200 व एनटीपीसी के 25 कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। आज से ही तैयारियों को लेकर इकाईयों में बैठक शुरू हो रही है। निर्माणी मजदूर भी जाने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कोल इंडिया में अभी तक वेज बोर्ड लागू नहीं हो पाया है न ही अभी तक समझौता हो सका है। जिसको लेकर कोयला कामगारों में व्यापक रोष है। अन्य क्षेत्रों के मजदूर भी अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में जाकर प्रदर्शन करेंगे। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन के संभागीय अध्यक्ष अश्वनी मिश्राए महासचिव अशोक सूर्यवंशी व उप महासचिव रंजय सिंह ने सभी इकाई के कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए हैं कि बैठक लेकर दिल्ली जाने की तैयारी करें। इस तारतम्य में आज मानिकपुर कार्यकर्ताओं की बैठक नलीन पवार व संजय सिंह के नेतृत्व में बुलाई गई है। यहां से 10 ठेका मजदूर व 5 संगठन के कार्यकर्ता दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। केंद्रीय कर्मशाला कोरबा पूर्व के द्वारा 31 अक्टूबर को कार्यालय में बैठक बुलाई गई है। यहां से राजेंद्र यादवए बाबूलाल चंद्रा व दादूलाल राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। गेवरा एरिया में प्रीतम राठौर, अरूण सिंह, कुलदीप कुमार व वीरेंद्र राठौर के नेतृत्व में बैठक एक सप्ताह के भीतर ली जाएगी। यहां से भी 30 से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। एनटीपीसी से 25 कार्यकर्ता दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। सुरेंद्र राठौर व एम.पी सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली जाएंगे। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री नवरतन बरेठ ने बताया कि निर्माणी मजदूर एवं अन्य संयंत्रों के ठेका कामगार भी दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे हैं। दिल्ली में जाकर कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word