July 4, 2024

हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को तलाब में फेंकने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा 29 अक्टूबर। दिनांक 23 अक्टूबर 2022 को थाना करतला के ग्राम तौलीपाली के हगरीमुड़ा तालाब में संतराम राठिया का शव मृत हालत में तालाब के पानी में पड़ा हुआ मिलने कि सूचना पर थाना करतला में मर्ग क्रमांक 51/2022 धारा 174 जा फ़ौ कायम कर शव का पंचनामा कार्रवाई कर शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर मृतक संतराम राठिया को अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करना पाया गया। जिस पर थाना करतला में अपराध क्रमांक 139/2022 धारा 302, 201 भादवि कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह से उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर अति. पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के नेतृत्व मे अज्ञात आरोपी की पतासाजी विवेचना दौरान संदेही साधराम राठिया को पूछताछ करने पर दिनाक 21 अक्टूबर 2022 के रात्रि 7.30 बजे जमीन विवाद को लेकर आरोपी साधराम राठिया पिता स्व जेठ सिंह राठिया उम्र 53 वर्ष सा तौलीपाली के द्वारा संतराम राठिया को टाँगी से सिर पर मारकर हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को हगरीमुड़ा तालाब मे फेंक देना स्वीकार किया। आरोपी को दिनाक 28 अक्टूबर 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी करतला निरीक्षक तेज कुमार यादव, सउनि विनोद खान्डे, प्रधान आरक्षक राम पांडे, धनु लाल साहू, आरक्षक परमानंद दिवाकर, आशीष महादेवा, जमुना प्रसाद बींझवार, राजपाल कँवर, दुष्यंत कुमार, रोहित राठौर, करण कुमार, अभय तिर्की, रामप्रसाद खेरवार, मनोज आयाम, किशन जोशी एवं मनीष बघेल का विशेष योगदान रहा।

Spread the word