July 4, 2024

गौ-सेवा आयोग सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं

कोरबा 30 अक्टूबर। गौ-सेवा आयोग के सदस्य एवं कोरबा लोकसभा सांसद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा ने सूर्यदेव और छठीमाता की उपासना के महापर्व छठ की बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने समस्त जनों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है।

श्री मिश्रा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भारत मे अक्टूबर और नवंबर का महीना त्योहारों के महीने के रूप में मनाया जाता है। इस बीच लगातार कई त्यौहार मनाए जाते है और उनमें से एक है छठ पूजा। यह दिवाली के बाद मनाया जाता है। क्योंकि दीपावली हिन्दू धर्म के पवित्र माह कार्तिक मास की अमावस्या को मनाई जाती है। जिनमे सबसे पहले धनतेरस, चतुर्दर्शी, दिवाली लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, भाईदूज, तुलसी विवाह, इन त्योहारों को मनाने के बाद फिर छठ पूजा के साथ 6वां दिन आता है। चार दिवसीय मनाए जाने वाले इस त्योहार के दौरान हर तरफ आस्था का सैलाब देखने को मिलता है। जिस महापर्व में पहला दिन नहाय-खाय का होता है। दूसरा दिन खरना, तीसरा दिन डूबते हुए सूर्य को अध्र्य देने का और चौथे दिन उगते हुए सूर्य भगवान को जल चढ़ाय का होता है। जिसमे माताओं और बहनों द्वारा नदीए तालाब के किनारे सूर्य को अध्र्य देकर परिवार की सुख समृद्धि के लिए मंगल कामना की जाती है। जो धार्मिक उपासना का महत्त्व है। उन्होंने भाईचारा, सामुदायिक सौहाद्र्र के इस त्यौहार पर पुन: अपनी बधाई प्रेषित की है।

Spread the word