February 4, 2026

खून से लथपथ हालत में मिला बाइक चालक की लाश

कोरबा 30 अक्टूबर। कुसमुंडा एवं कोतवाली थाना क्षेत्रों के सरहद पर स्थित ग्राम बाता बिरदा के मध्य सड़क किनारे खेत में बाइक सवार ग्रामीण की खून से लथपथ हालत में लाश मिलने के बाद पूरे इलाके में आज सुबह सनसनी फैल गई।

जानकार सूत्रों के अनुसार आज सुबह बाता बिरदा गांव के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति बाइक सहित पड़ा हुआ था। पास में सड़क किनारे खेत में उसकी बाइक भी पड़ी हुई थी। उसके चेहरे में कई एक चोट के निशान उभरे हुए दिख रहे हैं। जिसके कारण वह खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई थी। शिनाख्त के दौरान यह जानकारी मिली है कि कोतवाली और कुसमुंडा थाना क्षेत्र का नहीं बल्कि वह उरगा थानांतर्गत ग्राम बरीडीह निवासी मनमोहन कोसले पिता संतराम कोसले है, जो कल सुबह अपने घर से बाइक लेकर निकला हुआ था। इस घटना की जानकारी कुसमुंडा थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद कुसमुंडा पुलिस द्वारा शिनाख्ती कार्रवाई किये जाने पर उपरोक्त जानकारी मिली है। मृतक हादसे या हत्या की भेंट चढ़ा यह जांच का विषय है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word