July 4, 2024

कोरबा 2 नवम्बर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लैंको अमरकंटक पावर प्लांट के भूविस्थापित भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने पंडाल में पहुंचकर हड़ताल का समर्थन किया।

ज्ञात रहे कि समस्त विस्थापितों की कृषि योग्य भूमि लैंको अमरकंटक पावर प्लांट के लिए वर्ष 2004.05मार्च में 600 मेगावाट यूनिट 1 व 2 के लिए जमीन अधिग्रहण किया गया था जिसमें अधिकांश लोगों को स्थाई रोजगार दे दिया गया। लैंको प्रबंधक द्वारा 1 अक्टूबर 2007 को शासन प्रशासन और विस्थापितों के बीच एग्रीमेंट किया गया था जिसमें कुल 330 भू विस्थापित को स्थाई रोजगार दिया जाना था किंतु 10 से 12 विस्थापित नाबालिक होने के कारण स्थाई रोजगार से वंचित रह गए थे जो कि विगत 8 वर्षों से स्थाई रोजगार हेतु योग्य हो गए हैं। परंतु लैंको प्रबंधन के द्वारा उक्त भू विस्थापितों को अभीतक रोजगार प्रदान नही किया है। वर्ष 2021 में तत्कालीन कलेक्टर के द्वारा लैंको पावर प्लांट में भू विस्थापित प्रभावितों को स्थाई रोजगार दिए जाने के संबंध में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई थी जिसका अध्यक्ष अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कोरबा को बनाया गया था जिन्हें 1 सप्ताह के अंदर जांच प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रस्तुत करना था। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा जांच पड़ताल करने के बाद विस्थापितों के पक्ष में फैसला आया व लैंको प्रबंधन से 3 दिवस के अंदर जवाब मांगा गया। परन्तु लैंको प्रबंधन द्वारा अभीतक कोई उचित कार्यवाही नही किया गया और नही कोई जवाब प्रस्तुत किया गया है। जिससे रुष्ट होकर भूविस्थापित अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं।

Spread the word