March 20, 2026

08 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

कोरबा 07 नवम्बर। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट मंगलवार 08 नवम्बर को विभिन्न 08 वार्डो में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 08 नवम्बर मंगलवार को वार्ड क्र. 01 तालाबपारा मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस वार्ड कार्यालय के पास, वार्ड क्र. 20 कांशीनगर आरामशीन मस्जिद के पास, वार्ड क्र. 34 बेलगिरी बस्ती अमर सिंह होटल के पीछे स्टेज, वार्ड क्र. 42 रूमगरा स्कूल के सामने मंच, वार्ड क्र. 53 प्रगतिनगर कांशीपारा मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 58 कुचैना इमलीछापर मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 65 कुदरीपारा हैल्डर मैडम घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डो में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकों को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी नि:शुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word