July 2, 2024

एकजुट होकर पार्टी को जिताने लिया संकल्प

ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन केराझरिया में आयोजित
पाली। पाली-तानाखार विधानसभा में केराझरिया से कांग्रेस ने चुनाव पूर्व अपनी तैयारी का शंखनाद कर दिया है। कार्यकर्ता सम्मेलन और चिंतन शिविर के बहाने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया गया और आगामी पार्टी कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई।
पाली ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन केराझरिया में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक मोहितराम केरकेट्टा, गौ सेवा आयोग सदस्य प्रशांत मिश्रा, श्रम कल्याण मंडल सदस्य नवीन सिंह कार्यकर्ताओं की नाराजगी से रूबरू हुए और उनके उचित निराकरण सहित कार्यकर्ताओं के द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए मांगों की पूर्ति के लिए आश्वस्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की और विधायक ने भी इसे विनम्रता से सुनते हुए स्वीकार किया और खेद जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी जायज है और वे इसे स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी को संतुष्ट कर पाना संभव नहीं है। परिवार में सदस्यों के बीच थोड़ा बहुत असंतोष हो जाता है और उसे दूर करने का यथासंभव प्रयास करते हुए यथोचित सम्मान दिया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में दिग्गज नेताओं और पार्टी के विभिन्न इकाई के पदाधिकारियों, आम कार्यकर्ताओं ने खुलकर अपनी बात रखी। गौ सेवा आयोग सदस्य मिश्रा ने कहा कि इस मंच के जरिए पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के दिए गए सलाह और नसीहत का पूर्णत: पालन करेगी। अगले वर्ष चुनाव के लिए अभी से एकजुट होकर कार्य करेंगे। श्रम कल्याण मंडल सदस्य नवीन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार किसानों और जनता के हित के लिए विविध योजनाओं का संचालन कर रही है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। इसे जन-जन तक पहुंचाते हुए योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। शिविर में राम नारायण कश्यप, यशवंत लाल, गणराज सिंह, शैलेष सिंह, अनिल परिहार, सुरेश गुप्ता, अनिल गुप्ता, उमेश चंदा, विनय सोनकर, दुलेश्वरी सिदार, नवीन कुमार सिंह, अमित भदौरिया, गया बाई, अंजू पांडेय, सत्य नारायण श्रीवास, गजेंद्र सिंह, बबलू पटेल, सोना ताम्रकार, पिंटू अग्रवाल, रोहित प्रजापति, सावित्री श्रीवास, दीपाली राय, अजय सैनी, छोटू, रॉबिनसन, जसवंत लकरा, सत्य नारायण पैकरा, कपिल दास, सुमन मसीह, गणेश टांडीया, आगर दास, गुलाब सिंह, हेमंत यादव, दिनेश दास, कीर्ति डिक्सेना, माखन लाल आदि पाली ब्लॉक के समस्त कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Spread the word