March 17, 2026

गेवरारोड स्टेशन यात्री गाड़ी शुरू करने की मांग को लेकर व्यापारियों की पदयात्रा निकलेगी कल

0 विशाल जनसमूह के साथ क्षेत्र के सभी पार्षद व जनप्रतिनिधि होंगे शामिल
कोरबा। जिले के गेवरारोड रेलवे स्टेशन से यात्री गाड़ियों का परिचालन शुरू करने की मांग को लेकर व्यापारियों ने बड़ा बीड़ा उठाया है। कुसमुंडा, गेवरा बस्ती, प्रेम नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में व्यापारी व आमजन मंगलवार 20 दिसंबर को गेवरा रेल्वे स्टेशन से कोरबा रेल्वे स्टेशन के लिए कूच करेंगे।
इसी कड़ी में क्षेत्र के पार्षद व एम आई सी सदस्य अमरजीत सिंह ने कहा कि गेवरारोड रेलवे स्टेशन से यात्री गाड़ियों को बंद कर क्षेत्र की जनता का उपहास कर रहे हैं। हमने गेवरारोड रेलवे स्टेशन से यात्री गाड़ियों को शुरू करने के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों को लिखित में ज्ञापन सौंपा है। आंदोलन की चेतावनी दी है, बावजूद इसके रेल अधिकारियों के कानों में जूं नहीं रेंग रही। यह बहुत ही दुखद बात है। व्यापारियों की गेवरारोड रेलवे स्टेशन से की जा रही पदयात्रा में क्षेत्र के सभी पार्षद एवं जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे और गेवरा रोड से यात्री ट्रेन पुन: प्रारंभ करने के लिए व्यापारियों के इस पद यात्रा को सफल बनाएंगे।
इस पदयात्रा में वार्ड 59 पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमरजीत सिंह के साथ वार्ड 60 पार्षद अजय प्रसाद, वार्ड 58 पार्षद बसंत चंद्रा, वार्ड 61 पार्षद शाहिद कुजुर, पार्षद कौशल्या बिंझवार, कांग्रेसी नेता विनय बिंझवार, घुड़देवा पार्षद पवन गुप्ता, एल्डरमैन गीता गवेल, पूर्व एल्डर मैन परमानंद सिंह (परमा), कुसमुंडा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ई. सानिश कुमार, विधायक प्रतिनिधि अखिलेश सिंह (मल्लू), अधिवक्ता संघ सचिव अमित सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहेंगे। वहीं ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप, वार्ड 57 पार्षद व एमआईसी सदस्य सुरती कुलदीप, युवा कांग्रेस एनएसयूआई, नागरिक संघर्ष समिति सहित अनेक संगठन ने इस पदयात्रा में शामिल होने की बात कही है।

ranjan photo
Admin

Spread the word