March 17, 2026

भरतपुर सोनहत में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, चुनावी तयारी पर हुई विशेष चर्चा

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी का कोरबा लोकसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान विधानसभा भरतपुर सोनहत के कोटाटोल मंडल में जनकपुर, मुटकोल, कमर्जी, बड़गांवखुर्द शक्ति केन्द्रों के कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में बूथ स्तरीय आगामी चुनावी तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। साथ ही बूथ एवं शक्ति केन्द्रों के कर्तकर्ताओं को अपने अपने बूथ एवं शक्ति केन्द्रों में किस तरह से कार्य करें, उसके बारे में विशेष रूप से बताया गया। सम्मेलन में मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, लोकसभा प्रभारी लखनलाल देवांगन, विधानसभा प्रभारी मनोज शर्मा, वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह देव, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा बांकीमोंगरा भागवत विश्कर्मा, समेत बूथ के संयोजक व सहसंयोजक, शक्ति केन्द्रों के संयोजक व सहसंयोजक, मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word