July 4, 2024

प्रदेश की भूपेश सरकार ने जनता से किए हर वादे को पूरा किया है : अशोक

कोरबा (छुरीकला)। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने जनता से किए हर वादे को पूरा किया है। इन 4 साल में हर वर्ग के साथ न्याय किया। किसान, मजदूर, आदिवासी, युवा सभी के साथ कांग्रेस सरकार ने न्याय करते हुए न्याय योजना चलाया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना से लोगों के जीवन स्तर में परिवर्तन आने लगा है। भूपेश सरकार ने 4 साल में 90 प्रतिशत वादों को पूरा किया है तथा इन वर्षों में किसानों की जरूरतों को भी पूरा किया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी कृषि भूमिहीन न्याय योजना से लोगों को आर्थिक मदद मिली रही है। उक्त बातें कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि अशोक देवांगन ने एक भेंट के दौरान कही।
देवांगन ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देशभर में आर्थिक मंदी है। राज्य की भूपेश सरकार ने बीते 4 सालों में सभी वर्ग के हित के लिए काम किया है। हर समस्याओं का हल किया गया। युवाओं को रोजगार दिया गया, महिला स्व-सहायता समूह की कर्ज माफी की गई, गौ सेवा की गई, किसानों की सेवा की गई। छत्तीसगढ़ महतारी के मान सम्मान को विश्व में अलग पहचान मिली। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी कला संस्कृति परंपरा तीज त्योहार को सहेजा गया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलकूद जो लुप्त हो रहे थे, ऐसे खेलों की शुरुआत की गई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण महिला, पुरुष, युवा-युवती खेलों में बढ़चढ़कर शामिल होकर ब्लॉक से राज्य स्तरीय खेलों में भाग लिए। इसके अलावा युवाओं को जोड़ने के लिए राजीव मितान क्लब बनाकर युवाओं को जोड़कर रोजगार मुहैया करायी जा रही है तथा राज्य सरकार की सारी योजना का लाभ उठा रहे हैं।

Spread the word