February 25, 2026

संगीतमय आध्यात्मिक मानस सत्संग ज्ञान यज्ञ 25 से गेवरा में

कोरबा। माता कर्मा सत्संग भवन बुधवारी बाजार गेवरा प्रोजेक्ट में सात दिवसीय संगीतमय आध्यामिक मानस सत्संग ज्ञान यज्ञ का आयोजन 25 दिसंबर से किया गया है। इसका समापन 31 दिसंबर को होगा। कथा वाचक तिलकराम आध्यात्मिक होंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। कथा का आयोजन आध्यात्मिक सत्संग समिति साहू समाज गेवरा-दीपका क्षेत्र की ओर से किया गया है। यह कार्यक्रम यूट्यूब चैनल में लाइव प्रसारण भी होगा। कथा वाचन के दौरान प्रत्येक दिन जो कथा कही जाएगी उसी के अंतर्गत प्रश्न पूछा जाएगा। सही उत्तर देने वाले को कथा वाचक की ओर से 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जा जाएगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word