February 25, 2026

आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने की मनाई गई खुशी

कोरबा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने की खुशी में जश्न मनाया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत चचिया (दर्रीपारा) में सुआ नृत्य महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आप नेता विशाल केलकर उपस्थित रहे।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरकोन्हा के आप कार्यकर्ता जगलाल राठिया ने महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में आप नेता डॉ. बृजलाल कवाची सहित विशिष्ट अतिथि शिवनारायण कंवर, डॉ. श्यामलाल कंवर, सत्येन्द्र यादव, संतोष लकरा मौजूद रहे। महोत्सव की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरपंच रामेश्वरी राठिया ने की। चचिया माध्यमिक शाला प्रांगण में सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक सुआ नृत्य का आयोजन हुआ। इस दौरान उपस्थित आम आदमी पार्टी के नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में भागवत यादव, भूषण कुर्रे, आत्माराम मन्नेवार सहित बड़ी संख्या में चचिया सहित अन्य गांवों के ग्रामीण उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word