गरीबों को कंबल बांटकर इंटक जिला अध्यक्ष श्यामू ने मनाया जन्मदिन

कोरबा (हरदीबाजार)। राष्ट्रीय भारतीय मजदूर संगठन (इंटक ) के जिला अध्यक्ष श्यामू जायसवाल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समर्थकों ने उनके निवास स्थान में कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर क्षेत्र के झुग्गी बस्ती में रहने वाले गरीब मजदूर परिवार के लोगों को कंबल वितरण किया गया। इंटक नेता श्यामू को देर शाम तक समर्थकों सहित विभिन्न संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर बधाइयां दी। इनमें क्षेत्रीय विधायक पुरुषोत्तम कंवर, इंटक पदाधिकारी, ऊर्जाधानी भू-विस्थापित संगठन, कांग्रेस परिवार व बड़ी संख्या में अन्य लोग शामिल रहे। इस मौके पर समर्थकों ने गरीबों को कंबल वितरित किया।

ranjan photo
Admin

Spread the word