निगरानी समिति ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण

कोरबा (हरदीबाजार)। धान उपार्जन केंद्र हरदीबाजार में कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर की अनुशंसा से बनी निगरानी समिति के सदस्यों ने धान खरीदी केंद्र हरदीबाजार में निरीक्षण किया। इस अवसर पर निगरानी समिति के सदस्य रघुनाथ प्रसाद राठौर, सुनील दुबे, सदस्य बीज विकास निगम रमेश अहीर, संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी चंद्रहास राठौर, लेखपाल कंवर, मनहरण पटेल, युवा कांग्रेस नेता हरदीबाजार लक्ष्मी बंजारे उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान फड़ प्रभारी रामस्वरूप जायसवाल भी उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word