February 4, 2026

शाकंभरी जयंती पर बोईदा में की गई पूजा अर्चना

कोरबा (हरदीबाजार)। ग्राम बोईदा निवासी वीरेंद्र कुमार पटेल ने मां शाकंभरी जयंती के अवसर पर अपने निवास स्थान हरदीबाजार में मां शाकंभरी की पूजा अर्चना हरी सब्जियों व फल से कर माताजी को अर्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल, अधिवक्ता मनबोध पटेल, महेंद्र राठौर, विनोद उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। विरेंद्र पटेल ने अतिथियों को हरी सब्जी व फल भेंट कर सम्मानित किया। तत्पश्चात लोगों को प्रसाद वितरण कर मां शाकंभरी जयंती की शुभकामनाएं दी।

ranjan photo
Admin

Spread the word