February 4, 2026

मुढ़ाली में कबड्डी स्पर्धा का समापन 8 को, मुख्य अतिथि होंगे विधायक कंवर

कोरबा (हरदीबाजार)। विकासखंड कटघोरा अंतर्गत ग्राम मुढ़ाली में तीन दिवसीय ग्रामीण स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार से हुआ है। स्पर्धा का समापन रविवार को हाई स्कूल मैंदान में होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री पुरुषोत्तम कंवर होंगे। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, कटघोरा जनपद सभापति प्रभा सिंह तंवर, समन्यवयक राजीव युवा मितान कुलदीप सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ग्रामीण विकास सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि श्रवण कश्यप उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता सरपंच सुक्रिता सिंह मरकाम करेंगी। कार्यक्रम में विजेता, उपविजेता टीम को क्रमश: प्रथम पुरस्कार 11 हजार एक सौ रुपये व शील्ड, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार एक सौ रुपये व शील्ड एवं तृतीय पुरस्कार 5 हजार एक सौ रुपये व शील्ड मुख्य अतिथि के हाथो प्रदान किया जाएगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word