February 4, 2026

पाइप लाइन पर चोरों की नजर, लगातार दे रहे घटना को अंजाम

कोरबा। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह निजात अभियान चलाकर सभी तरह के अवैध कार्यों पर लगाम लगाने में जुटे हुए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग अवैध कार्यों को अंजाम देकर पुलिस कप्तान की मंशा पर पलीता लगाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसा ही कुछ इन दिनों पूर्व ढेंगुरनाला के पास देखने को मिला, जहां से सीएसईबी के राखड़ पाइपलाइन को रात के अंधेरे में काटकर कबाड़ चोर अपने काले कारनामों को अंजाम दे रहे हैं। जानकारों की माने तो रात लगभग 9 बजे यह काम शुरू होता है और सुबह होने से पहले काम को समाप्त कर लिया जाता है। जिस पाइपलाइन को काट कर कबाड़ चोर अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करने में लगे हुए हैं, वही किसी तरह से चोरों की इन काली करतूत को रोकने की आवश्यकता है इस मामले में समय रहते तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए नहीं तो वह दिन दूर नहीं जिलेवासियों को जिस पाइप से पानी पीने को मिलता है उस पाइप को भी चोर अपने निशाने में लेकर काट कर ले जाएंगे।

ranjan photo
Admin

Spread the word