February 26, 2026

परसाभाठा विकास समिति 11 जनवरी को करेगी आंदोलन

कोरबा। बालको परसाभाठा विकास समिति ने जन जागरण रैली निकालकर जगह-जगह जन चौपाल लगाए एवं घर-घर पहुंचकर लोगों को अवैध रूप परिवहन किए जा रहे राखड़ के संबंध में जागरूक किया। साथ ही 11 जनवरी को राखड़ की समस्या से निजात के लिए किए जाने वाले विशाल धरना प्रदर्शन, आंदोलन एवं चक्कजाम को सफल बनाने सहयोग मांगा। इस पर लोगों ने अपना पूर्ण सहयोग देने की इच्छा जताई। समिति का कहना है कि क्षेत्र के बुजुर्गों बच्चों एवं आम जनमानस के स्वास्थ्य, व्यापार एवं शिक्षा के साथ हो रहे खिलवाड़ के विरोध में 11 जनवरी की रात 8 बजे से किये जा रहे धरना प्रदर्शन को समस्त लोगों ने पूर्ण समर्थन दिया एवं सराहना कर रहे हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word