February 26, 2026

प्रेस क्लब में हुआ सदस्यों का डेंटल और बीपी-शुगर चेकअप

0 सिटी डेंटल केयर ने आयोजित की फ्री हेल्थ कैंप
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में रविवार को सिटी डेंटल केयर के संचालक डॉ. मोहम्मद सरफराज खान की ओर से फ्री हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। क्लब के सदस्यों व उनके परिवार के लोगों ने पहुंचकर डेंटल चेकअप के साथ ही बीपी-शुगर की भी जांच कराई।
डॉ. सरफराज खान के नेतृत्व में हुए इस कैंप में डेंटिस्ट डॉ. आबिद व डॉ. चंद्रकला ने पत्रकारों के दांतों की जांच (डेंटल चेकअप) की। वहीं उनके साथ पहुंची नर्सिंग स्टाफ बबीता, निकिता व रितू ने बीपी-शुगर की जांच की। चेतन व दीपेश ने रजिस्ट्रेशन समेत अन्य प्रक्रिया पूरी की। डेंटल चेकअप के दौरान जरूरत होने पर संबंधित सदस्यों को नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। हेल्थ कैंप में पत्रकार सोसायटी के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल समेत रवि पी सिंह, रफीक खान, हीरा राठौर, नरेंद्र रात्रे, अनुप जायसवाल, संदीप शर्मा, दिनेश राज, अहमद खान, नरेंद्र रात्रे, डॉली सिंह, दीपक साहू, अरविंद पांडेय, उमेश, नीलम पड़वार, रंजन प्रसाद, राजेन्द्र कुमार दास, दिनेश यादव, साहिल गुप्ते व अन्य ने चेकअप कराया। हेल्थ कैंप के दौरान प्रेस क्लब के सचिव दिनेश राज, कोषाध्यक्ष रंजन प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य रमेश वर्मा उपस्थित रहे।

ranjan photo
Admin

Spread the word